शत्रुघ्न सिंह को बनाया मुख्यमंत्री का मुख्य सलाहकार

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शत्रुघ्न सिंह को अपना मुख्य सलाहकार बनाया है। उत्तराखंड कैडर के 1983 बैच के आईएएस अधिकारी रहे शत्रुघ्न सिंह ने मंगलवार को मुख्य सूचना आयुक्त के पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद उन्हें राज्य सरकार में किसी बड़े ओहदे से नवाजे जाने की संभावनाएं जताई जा रही थीं।

अपर मुख्य सचिव (सचिवालय प्रशासन) राधा रतूड़ी ने शत्रुघ्न सिंह को मुख्य सलाहकार नियुक्त किए जाने का आदेश जारी किया। शत्रुघ्न सिंह के लिए मुख्य सलाहकार का एक अस्थाई निसंवर्गीय (कोटर्मिनस) पद सृजित किया गया। उनका यह पद 28 फरवरी, मुख्यमंत्री की स्वेच्छा, उनके कार्यकाल, जो भी पहले हो, तक बना रहेगा। नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद शत्रुघ्न सिंह ने मुख्य सलाहकार पद पर बुधवार को ही कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद शत्रुघ्न सिंह ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच राज्य की समसामयिक मसलों पर चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *