अगले 24 घंटे में 'गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदल सकता यास - News Detail

अगले 24 घंटे में ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ में बदल सकता यास

चक्रवात तूफान ताउते के बाद अब बंगाल की खाड़ी में चक्रवात यास से निपटने के लिए सरकार और सेना पूरी तरह तैयार है। एक तरफ गृहमंत्रालय इस पर नजर बनाए हुए है तो वहीं  नौसेना के चार जंगी जहाजों और हेलिकॉप्टरों, जबकि वायुसेना के 11 मालवाहक विमानों और चीता, चेतक व एमआई-17 जैसे 25 हेलिकॉप्टरों की तैनाती की गई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि 155-165 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आने वाला यास 26 मई की शाम को 185 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम बंगाल और उत्तर ओडिशा के तटों से तटकरा सकता है। इससे बंगाल तथा उत्तर ओडिशा के तटीय जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। वहीं बंगाल की खाड़ी में कम दबाव की वजह से उठने वाला तूफान यास को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ में साइक्लोन यास  बदल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *