देर रात आंधी के साथ झमाझम बरसे - News Detail

देर रात आंधी के साथ झमाझम बरसे

राज्य के मैदानी क्षेत्रों से लेकर पर्वतीय इलाकों में कई दिनों तक सामान्य रहने के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने लगा है। इसी क्रम में शुक्रवार देर रात देहरादून और हरिद्वार में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। अभी बारिश रुकी हुई है। राज्य के लगभग सभी इलाकों में बादल छाए हुए हैं।

हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ ही बर्फबारी की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को जहां राज्य के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों के पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ ही बर्फबारी की संभावना है, वहीं राजधानी देहरादून में बादल छाए रहेंगे।
तेज गर्जना के साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत जैसे जिलों में तेज गर्जना के साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है। 

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक राजधानी देहरादून व आसपास के इलाकों में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में तेज गर्जना के साथ ही हल्की बारिश की भी संभावना मौसम विज्ञानियों की ओर से जताई गई है। जहां तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान का सवाल है तो अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड रहेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *