‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम अभिनेता करण मेहरा गिरफ्तार, पत्नी ने दर्ज कराई थी शिकायत

जाने-माने टीवी अभिनेता करण मेहरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीती रात करण मेहरा के खिलाफ उनकी पत्नी निशा रावल ने गोरेगांव में शिकायत दर्ज कराई थी। मुंबई पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच विवाद के बाद निशा ने ये शिकायत की।  

करण मेहरा और निशा की शादीशुदा जिंदगी में काफी समय से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि करण ने ऐसी खबरों को महज अफवाह बताया था। उनका कहना था कि दोनों का रिश्ता मजबूत है। उन्हें नहीं पता कि ऐसी खबरें कहां से आ रही हैं।

करण और निशा के बीच असल में क्या हुआ है इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। बता दें कि करण ने अभिनेत्री निशा से 24 नवंबर 2012 को शादी की थी। दोनों ने एक दूसरे को छह साल तक डेट किया था। साल 2017 में उनका एक बेटा हुआ।

‘नैतिक’ बनकर हुए मशहूर
करण ने अपने करियर की शुरुआत स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से की थी। उनके किरदार का नाम नैतिक सिंघानिया था। इस सीरियल के बाद वो घर-घर में मशहूर हो गए थे। इसके बाद उन्होंने ‘नच बलिए 5’, ‘नच बलिए श्रीमान वर्सेस श्रीमती’ और ‘बिग बॉस 10’ में हिस्सा लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *