सालभर कॉर्बेट और राजाजी पार्क के दीदार कर सकेंगे सैलानी

वन्यजीवों के दीदार के लिए विश्व प्रसिद्ध उत्तराखंड के राजाजी टाइगर रिजर्व और कार्बेट नेशनल पार्क अब सैलनियों के लिए वर्षभर खुले रहेंगे। मानसून के सीजन में अकसर जंगल के रास्ते खराब हो जाते हैं, लेकिन यदि ऐसी दिक्कत पेश नहीं आई तो पर्यटक बरसात में भी नेशनल पार्कों का दीदार कर पाएंगे। इसके अलावा मानसून सीजन में पूरे प्रदेश में 15 हजार हेक्टेयर से अधिक वन भूमि पर करीब डेढ़ करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

मंत्री हरक सिंह ने कहा कि इस बार मानसून सीजन में सिर्फ पौधे ही नहीं लगाए जाएंगे, बल्कि उनकी वृहद स्तर पर मॉनिटरिंग भी की जाएगी। लगाए गए कम से कम 90 प्रतिशत पौधे जिंदा रहें, इसका विशेष ख्याल रखा जाएगा। इसके लिए प्लांटेशन का थर्ड पार्टी मूल्यांकन कराया जाएगा। साथ ही फायर कंट्रोल रूम को प्लांटेशन कंट्रोल रूम में तब्दील किया जाएगा। इसकी मॉनिटरिंग मुख्य वन संरक्षक स्तर के अधिकारी करेंगे। बताया कि मिश्रित पौधे लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस बार जंगलों में करीब 12 हजार हेक्टेयर भूमि पर लैंटाना झाड़ी का उन्नमूलन कर पौध रोपण का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पहली बार 40 करोड़ की धनराशि कैंपा के तहत स्वीकृत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *