आज भी बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, सीएनजी में भी लगी आग - News Detail

आज भी बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, सीएनजी में भी लगी आग

पेट्रोल के बाद राजधानी में अब सीएनजी के दामों में भी आग लग गई है। आठ जुलाई यानी आज से दिल्ली में सीएनजी के दाम 43.40 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 44.30 रुपये प्रति किग्रा हो गए हैं। वहीं घरेलू उपयोग के लिए पीएनजी की कीमत 29.66 रुपये प्रति एससीएम होगी। 

इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की रिटेल कीमत 49.08 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 49.98 रुपये प्रति किग्रा हो गई है। वहीं, पीएनजी की कीमत 29.61 प्रति एससीएम होगी। मालूम हो कि पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी जारी है। गुरुवार को 0.35 पैसे की बढ़त के साथ दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 100.56 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई। वहीं, 0.09 पैसे की बढ़त के साथ डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *