बॉलीवुड सिंगर Yo Yo Honey Singh पर मामला दर्ज, पत्नी शालिनी ने घरेलू हिंसा का लगाया आरोप - News Detail

बॉलीवुड सिंगर Yo Yo Honey Singh पर मामला दर्ज, पत्नी शालिनी ने घरेलू हिंसा का लगाया आरोप

नई दिल्लीः बॉलीवुड सिंगर और रैपर ‘यो यो हनी स‍िंह’ यानी ह्रदेश स‍िंह की मुश्किलें बढ़ गई है। शाल‍िनी ने पति पर शारीरिक और मानसिक ह‍िंसा का आरोप लगाया है। हनी सिंह के ख‍िलाफ उनकी पत्‍नी शाल‍िनी तलवार ने घरेलू ह‍िंसा का मामला दर्ज कराया है। यह याचिका तीस हजारी कोर्ट की मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के सामने पेश की गई।
वकील संदीप कपूर, अपूर्वा पांडे और जीजी कश्यप ने शालिनी तलवार की ओर से याचिका मजिस्ट्रेट के सामने रखी। कोर्ट ने हनी सिंह के खिलाफ एक नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्होंने सिंगर से 28 अगस्त से पहले रिप्लाई फाइल करने की बात लिखी है। दोनों की ज्वॉइंट प्रॉपर्टी को न बेचने और स्त्रीधन से छेड़छाड़ न करने पर भी हनी सिंह पर रोक लगाई गई है।
शालिनी तलवार के फेवर में ही ऑर्डर पास किया गया है। बता दें कि हनी स‍िंह और शाल‍िनी की शादी 2011 में द‍िल्‍ली के ही एक गुरुद्वारा में हुई थी। पत्‍नी द्वारा दर्ज कराए मामले में कहा गया है कि उन्‍हें मारा-पीटा जा रहा है साथ ही उन्‍हें मानसिक तौर पर भी शोषित क‍िया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *