गंगा में डूबे मुंबई के पर्यटकों में से एक युवती का शव बरामद, अन्य दो की तलाश जारी - News Detail

गंगा में डूबे मुंबई के पर्यटकों में से एक युवती का शव बरामद, अन्य दो की तलाश जारी

ऋषिकेश में मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के तपोवन में गंगा में नहाने के दौरान डूबे तीन पर्यटकों में से एक युवती का शव रायवाला के गौहरीमाफी में बरामद हुआ है। एसडीआरएफ रेस्कयू टीम ने युवती के शव को पुलिस को सौंप दिया है। शव को एम्स ऋषिकेश की मोर्चरी में रखा गया है। पर्यटकों के परिजनों को शव की शिनाख्त के लिए बुलाया गया है। वहीं,  गंगा से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में लापता पर्यटकों की सूचना उपलब्ध कराने के लिए पोस्टर भी चस्पा किए जा रहे हैं।

बता दें कि मुंबई शहर से ऋषिकेश घूमने आए तीन दोस्त बुधवार को तपोवन के पास गंगा तट पर नहाते समय डूूब गए थे। पर्यटकों के दो दोस्तों ने अपूर्वा केलकर (21) पुत्री हेमंत केलकर निवासी बोरीवली ईस्ट उद्धवनगर मुंबई 66, मेलरॉय डांटे (21) पुत्र रोबट डांटे और मधुश्री खुरसांगे (21) पुत्री प्रभाकर खुरसांगे, निवासी 703, बुरुनाली बोरीवली, ईस्ट उद्धवनगर मुंबई-66 के डूबने की सूचना तपोवन पुलिस का दी थी। जिसके बाद पुलिस तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया था। पुलिस गंगाभोगपुर तल्ला, पशुलोक बैराज, त्रिवेणीघाट, आस्था पथ, भीमगोड़ा बैराज में लगातार सर्च अभियान चला रही है। शुक्रवार को पुलिस ने टिहरी, पौड़ी और ऋषिकेश और हरिद्वार सीमा क्षेत्र के गंगा से सटे क्षेत्रों में पर्यटकों की तलाश की। इस दौरान देर शाम गौहरी माफी के पास गंगा किनारे एक युवती का शव बरामद हो गया। देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। मुनिकीरेती पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए पर्यटकों के परिजनों को बुलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *