मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वंदना कटारिया को किया सम्मानित - News Detail

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वंदना कटारिया को किया सम्मानित

  • दिया 25 लाख रुपये का चेक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को सीधे नई दिल्ली से लौटने के बाद हरिद्वार जिले दौरे पर रहे। गुरुवार को वह भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर गए और उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया से मुलाकात कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री ने शॉल ओढ़ाकर वंदना को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया है। जिससे हॉकी स्टार वंदना कटारिया ऐसी बच्चियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी, जो दूरस्थ क्षेत्रों में बहुत अभाव और कमी में रहती हैं। इससे वंदना अपने साथ-साथ ऐसी बेटियों को भी आगे बढ़ाने का काम कर सकेंगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए वंदना को 25 लाख रुपये का चेक और तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया। बता दें कि वंदना कटारिया को महिला सशक्तीकरण के तहत ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *