कैंट विधानसभा इंदिरापुरम में मनाया गया 15 अगस्त का रंगारंग कार्यक्रम - News Detail

कैंट विधानसभा इंदिरापुरम में मनाया गया 15 अगस्त का रंगारंग कार्यक्रम

देहरादून। आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाये जा रहे 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार को वार्ड 41 इंदिरापुरम जीएमएस रोड पर स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सुबह 9 बजे देहरादून कोर्ट के न्यायाधीश विध्यांचल सिंह द्वारा झंडा रोपण किया गया। इस मौके पर अनेको नन्हें बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मन मोहया है। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी टिंकल अरोड़ा ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकानाएं व बधाई दी और कहा कि आज का दिन बड़े गर्व का दिन है इस दिन को बड़े हर्ष और उल्लास से बनाया जाता है बहुत सी कुर्बानियों के बाद हमें ये आजादी नसीब हुई और देश के शहीदों को हम कभी भुला नहीं पाएंगे। कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टिंकल अरोड़ा,कासीम अली, शिखर मित्तल, पंकज रावत, गौरव पुंडीर, वासु अरोड़ा आदि लोग मौजूद रहे। वहीं, प्रोग्राम में शामिल बच्चें चंचल अरोड़ा, हिमान्या मिश्रा, नवी अरोड़ा, मयंक राघव, काव्या राघव, अर्णव जैन, आरुषि अरोड़ा, खुशी, आदित्य दक्ष आदि बच्चों ने प्रोग्राम में हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *