स्वतंत्रता दिवस पर डीजीपी ने ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पुलिस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें उत्कृष्ट सेवा के लिए (सेवा के आधार पर) उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न, विशिष्ट कार्य के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न, सराहनीय सेवा के लिए (सेवा के आधार पर) सम्मान चिह्न और विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न के रूप में दिया गया है। इस दौरान विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न में कुल 187 अधिकारियों और कर्मचारियों को चुना गया। इन सबको कुंभ मेला में ड्यूटी करने पर यह सम्मान दिया गया है।

इससे पहले डीजीपी अशोक कुमार ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। वहीं, उन्होंने समस्त पुलिस कर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। सभी पुलिस कर्मियों से अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा व लगन से निर्वहन करने का आह्वान किया।

उन्होंने सभी पदक विजेताओं व उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी। कहा कि हम सभी जानते है कि देश को आजादी कठिन परिश्रम और एक लंबी लड़ाई के बाद मिली है, इसलिए देश की आजादी को बनाए रखना हमारा मुख्य कर्तव्य है। उत्तराखण्ड पुलिस छोटी पुलिस जरूर है, लेकिन सबको पता है कि हम एक्टिव और मॉर्डन हैं। हमारे काम इतने बड़े हैं, जिनकी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *