असम-मिजोरम सीमा पर फिर बढ़ा तनाव, पुलिस फायरिंग में एक नागरिक घायल

असम-मिजोरम सीमा पर तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। मिजोरम के एक अधिकारी ने मंगलवार को दावा किया कि असम पुलिस ने मिजोरम के नागरिकों पर फायरिंग की है। इस घटना में एक शख्स घायल भी हुआ है। बता दें कि पिछली असम पुलिस और मिजोरम पुलिस के बीच हुए खूनी झड़प में कई लोगों की जान चली गई थी।स्वतंत्रतता दिवस से ठीक 24 घंटे पहले असम-मिजोरम सीमा पर उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी जब शुक्रवार रात असम के हेलकांडी जिले के एक प्राइमरी स्कूल में कुछ शरारती तत्वों ने बम धमाके की घटना को अंजाम दिया। यह घटना साहेबमारा एलपी प्राथमिक विद्यालय में हुई है। इसी साल फरवरी में मुलीवाला के एक प्राथमिक विद्यालय में इसी तरह का धमाका हुआ था। साहेबमारा एलपी स्कूल असम-मिजोरम सीमा से सिर्फ दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। स्कूल पर यह हमला ग्रेनेड से किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *