24 घंटे में 34 हजार नए मामले, 375 लोगों ने गंवाई जान - News Detail

24 घंटे में 34 हजार नए मामले, 375 लोगों ने गंवाई जान

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। किसी दिन मामले कम हो रहे हैं तो कभी मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। बीते 24 घंटे में 34 हजार नए मामले सामने आए हैं । जबकि 375 लोगों की मौत हुई है। मौत के आंकड़ों में 11 दिन बाद यह कमी आई है। एक दिन पहले तक 400 से ज्यादा लोगों की जान जा रही थी, लेकिन राहत की बात है कि कोरोना से मरने वालों की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है। अब तक 4.33 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं 36 हजार से ज्यादा मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिल गई है।  स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि, केरल और महाराष्ट्र में अब भी कोरोना के नए मामले ज्यादा हैं। केरल में रोजना 15 हजार से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं, वहीं महाराष्ट्र में पांच हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *