कैंपटी फॉल की झील में नहाते समय डूबा बुलंदशहर का पर्यटक

मसूरी के कैंपटी फॉल में नहाते समय झील में डूबने से एक पर्यटक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह झील से मृतक को बाहर निकाला। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

थानाध्यक्ष कैंपटी नवीन जुराल ने बताया कि मुख्य झील के नीचे दूसरी बड़ी झील के पास नहाते समय एक पर्यटक डूब गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जवानों ने स्थानीय युवाओं की मदद से झील के अंदर पत्थरों के बीच फंसे पर्यटक के शव को बाहर निकाला। बताया कि मृतक की पहचान अरविंद (35) निवासी हीरापुर जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह अपने छह दोस्तों नीरज कुमार, कल्याण सिंह, अजय कुमार, महेश चंद, जितेन्द्र सिंह, सोनू के साथ कैंपटी घूमने आया था। उन्होंने कहा कि घटना के विभिन्न पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही। मृतक के साथियों से भी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *