उत्तराखंड मौसम: कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

पहाड़ी इलाकों में मौसम ने करवट बदली और यमुनोत्री धाम के आसपास पहाड़ियों की ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई। यमुनोत्री धाम के आसपास कालिंदी पर्वत, सप्त ऋषिकुंड, गरुणगंगा आदि चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई।

यमुनोत्री धाम के पुजारी आशुतोष उनियाल ने बताया कि पिछले दो दिनों से यमुनोत्री धाम में रुकरुक कर बारिश हो रही है। जिसके चलते यहां तापमान में काफी गिरावट आ गई है। धाम के आसपास पहाड़ियों पर बुधवार देर रात से बृहस्पतिवार सुबह तक बर्फबारी हुई। इससे पहले बदरीनाथ, केदारनाथ और मुन्सयारी में भी सीजन का पहला हिमपात हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *