15 किलो वजन घटाकर कॉमेडियन भारती सिंह ने किया हैरान

कॉमेडियन भारती सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में कितने संघर्षों के बाद अपनी जगह बनाई है, इससे हर कोई वाकिफ है। भारती सिंह लोगों को पल भर में गुदगुदाने-हंसाने का दम रखती हैं। हाल ही में भारती सिंह ने वजन घटाकर सबको हैरान कर दिया है। दरअसल, भारती सिंह ने खान-पान को लेकर सख्ती बरती और खुद को पूरी तरह ट्रांसफॉर्म कर लिया है। एक निजी मीडिया वेबसाइट को उन्होंने विस्तार से अपनी इस स्टोरी को साझा किया है।

उन्होंने बताया, ‘मैंने अपने वजन को 91 किलो से 76 किलो कर लिया है। मैं भी हैरान हूं कि मैंने इतना वजन कम कर लिया है। लेकिन मैं खुश हूं कि मैं अब सेहतमंद और फिट महसूस कर रही हैं। अभी सांस नहीं चढ़ता है और हल्का-हल्का फील होता है।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *