30 साल की महिला से 'निर्भया' जैसी दरिंदगी - News Detail

30 साल की महिला से ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी

30 साल की एक महिला से बर्बारता का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. देर रात मुंबई में महिला के साथ रेप और क्रूरता के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है साथ ही बाकी आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक साकी नाका के खिरानी रोड इलाके में महिला से रेप के बाद आरोपियों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं. रिपोर्ट के अनुसार, महिला को बेरहमी से प्रताड़ित किया गया है. महिला के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें आई हैं. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने रेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी. यातना और बलात्कार का विवरण दिल्ली के निर्भया गैंगरेप की याद दिलाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *