उत्तराखंड: कुमाऊं में आज भारी बारिश के आसार - News Detail

उत्तराखंड: कुमाऊं में आज भारी बारिश के आसार

राज्य के कुमाऊं क्षेत्र के कुछ जिलों में अगले 24 घंटे के भीतर बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। इस बाबत मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कुमाऊं के अलावा गढ़वाल क्षेत्र के पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

गुरुवार को फिलहाल देहरादून में माैसम साफ है। हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि राजधानी दून व आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *