वायरल वीडियो से मची उत्तराखंड में हलचल

देहरादून। राजधानी में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने उत्तराखंड की सियासत में हलचल मचा दी है। दरअसल, इस वीडियो में एक लड़की किसी लड़के को पीटती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि पिटने वाला लड़का किसी मंत्री का भांजा है। यह वीडियो दिनभर सियासी हलकों में चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि, इस वीडियो में कितनी सच्चार्इ है इसका पता तो जांच के बाद ही लग पाएगा।

सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे वीडियो में लड़की न सिर्फ लड़के की पिटाई कर रही है, बल्कि उसे आगे से लड़कियों के साथ बदतमीजी करने पर सबक सिखाने की चेतावनी भी दे रही है। इसके बाद लड़का अपनी गलती स्वीकार करते हुए लड़की से माफी मांगता है। तब जाकर लड़की उसे पीटना बंद करती है।

हालांकि, वीडियो में मौजूद लड़की कौन है इसके बारे में कोई कुछ भी नहीं बोल रहा। बताया जा रहा है कि वीडियो में मार खा रहा लड़का एक मंत्री के विधानसभा कार्यालय में अक्सर नजर आता है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब जो युवक मार खा रहा है वह वाकर्इ में किसी मंत्री का रिश्तेदार है भी या नहीं इस बात का पता तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

हिस्ट्रीशीटरों की थाने में परेड 

वहीं राजधानी देहरादून की पटेलनगर पुलिस ने थाने में हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई। इस दौरान क्षेत्र के छह हिस्ट्रीशीटरों ने थाने में आकर हाजिरी लगाई। अन्य थानों में भी हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *