देश की जनता ने अनोखे अंदाज में दी पीएम को बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया है। भाजपा ने एक करोड़ टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन दोपहर 3 बजे तक डेढ करोड़ से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है। देश के अलग-अलग हिस्सों में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ लेवल पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में दोपहर एक बजे तक 1 करोड़  लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी थी। दो घंटे बाद ही यह आंकड़ा डेढ़ करोड़ के पार हो गया। शुक्रवार को एक लाख से ज्यादा स्थानों पर वैक्सीन लगाई जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *