कौड़ी आश्रम में वितरित किया खाद्य सामग्री

देहरादून। परम पूजनीय संत राजिन्दर सिंह महाराज की हीरक जयंती के शुभ अवसर पर सोमवार कोे सावन कृपाल रूहानी मिशन की 207 राजपुर रोड़, देहरादून शाखा ने तपोवन रोड़ पर स्थित कौड़ी आश्रम में खाद्य सामग्री का वितरण किया। सावन कृपाल रूहानी मिशन के सेवादारों ने तपोवन रोड़ पर स्थित कौड़ी आश्रम में कोड़ियों को स्नैक्स, सोफ्ट ड्रिंक्स के पैकेट्स और फलों आदि का  वितरण किया। परम पूजनीय संत राजिन्दर सिंह महाराज की हीरक जयंती के शुभ अवसर पर पूरे देशभर में अनेक प्रकार के सामाजिक कल्याण कार्य किये जा रहे हैं।  संत राजिन्दर सिंह महाराज के सान्निध्य में कार्यरत सावन कृपाल रूहानी मिशन में मानव-सेवा के कल्याण के लिए अनेक कार्य किये जाते हैं। कोविड-19 के संकट की इस घड़ी में विश्वभर में फैली इस महामारी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पिछले वर्ष सन् 2020 में सावन कृपाल रूहानी मिशन ने देशभर के प्रमुख शहरों व अन्य राज्यों में अपनेे लगभग 300 सेंटरों के माध्यम से स्थानीय/जिला प्रशासन की अनुमति से हजारों गरीब व जरूरतमंद परिवारों को प्रतिदिन आवश्यक खाद्य सामग्री, अन्य आवश्यक सामग्री एवं लंगर का वितरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *