सलमान खान के शो में एंट्री लेंगी सिंगर अकासा सिंह

बिग बॉस ओटीटी के खत्म होंने के बाद अब जल्द ही टीवी पर बिग बॉस 15 का आगाज होने वाला है। सलमान खान द्वारा इस शो की मेजबानी होगी। हर किसी को बिग बॉस 15 का बेसब्री से इंतजार है और साथ ही इस शो में भाग लेने वाले कंटेस्टेंट्स का भी। बिग बॉस 15 के लिए अब तक कई सितारों के नाम सामने आए हैं, हालांकि अब तक किसी भी सितारे के नाम पर मुहर नहीं लगी थी। लेकिन अब उस शो के लिए एक कंटेस्टेंट का नाम कन्फर्म रूप से सामने आ रहा है और वो अकासा सिंह।

अकासा सिंह पेशे से एक सिंगर हैं और कई सुपरहिट गाने वो अपनी आवाज में चुकी हैं। संगीत जगत में अपना करियर बनाने से पहले अकासा सिंह ने म्यूजिक रिएलिटी शो में भाग लिया था।अकासा सिंह ने न सिर्फ फिल्मों में गाने गाए बल्कि उन्होंने कई सिंगल्स भी गाए। उन्हें उनके गाने ‘नागिन’ के लिए लोगों से खूब सरहाना मिली। ये गाना उन्होंने आस्था गिल के साथ मिलकर गाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *