एक अक्तूबर को पौड़ी आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - News Detail

एक अक्तूबर को पौड़ी आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

शावर कांड के नायक और स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर एक अक्तूबर को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पौड़ी जिले में स्थित पीठसैंण आएंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के पैतृक गांव में उनकी स्मृति में प्रतिमा का अनावरण और स्मारक का लोकार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके अलावा सहकारिता विभाग से संचालित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत पांच लाख तक के ब्याज मुक्त ऋण के चेक महिला स्वयं समूहों को वितरित करने के साथ घसियारी कल्याण योजना का शुभारंभ कर महिलाओं को घसियारी किट भी देंगे।

केंद्रीय रक्षा मंत्री के दौरे की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि घसियारी योजना के तहत क्षेत्र की 25 हजार ग्रामीण महिलाओं को घसियारी किट वितरित की जाएंगी। इसमें दो कुदाल, दो दारांती, रस्सी, एक टिफिन बॉक्स, पानी की बोतल और एक किट बैग शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *