आम आदमी पार्टी को झटका, कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल - News Detail

आम आदमी पार्टी को झटका, कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी सरकार बनाने की कोशिशों में जुटी आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। आप के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। मंगलवार को प्रदेश पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिति में आप छोड़कर आए नेता-कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। कौशिक ने दावा किया कि आप के 29 पदाधिकारियों समेत 75 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं।

निर्धारित समय से एक घंटा देरी से शुरू हुए ज्वाइनिंग कार्यक्रम से पहले विभिन्न दलों के पदाधिकारियों के शामिल होने के संकेत दिए गए थे। लेकिन पार्टी कार्यालय में केवल आप से जुड़े लोग ही भाजपा में शामिल हुए। ज्वाइनिंग में पार्टी नेता कुंवर जपेंद्र सिंह की भूमिका अहम मानी जा रही है। इस दौरान पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार समेत कई नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *