अब ऋषिकेश टर्मिनल से ही चलेंगी देहरादून हावड़ा और कोच्चिवेली एक्सप्रेस - News Detail

अब ऋषिकेश टर्मिनल से ही चलेंगी देहरादून हावड़ा और कोच्चिवेली एक्सप्रेस

देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस और देहरादून-कोच्चिवेली एक्सप्रेस अब देहरादून के बजाय ऋषिकेश से ही स्थाई तौर पर संचालित की जाएंगी। इतना ही नहीं देहरादून से बांद्रा जाने वाली दून-बांद्रा एक्सप्रेस को भी अब देहरादून के बजाय हरिद्वार से ही संचालित किया जाएगा।

महाकुंभ के दौरान देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस को हरिद्वार से संचालित किया गया था। वहीं, महाकुंभ आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए देहरादून-कोच्चिवेली एक्सप्रेस और देहरादून-हावड़ा दून हावड़ा एक्सप्रेस को भी ऋषिकेश योगनगरी स्टेशन से संचालित किया गया था। पहले रेलवे अधिकारियों को उम्मीद थी कि महाकुंभ के बाद ये तीनों ट्रेनें दोबारा देहरादून से संचालित की जाएंगी और यात्रियों को आने-जाने में सहूलियतें होंगी, लेकिन अब इन ट्रेनों के देहरादून से संचालित होने की कोई उम्मीद नहीं है। रेलवे बोर्ड की ओर से इन ट्रेनों को योगनगरी ऋषिकेश और हरिद्वार से ही संचालित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *