त्यूनी में कार दुर्घटनाग्रस्त, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत - News Detail

त्यूनी में कार दुर्घटनाग्रस्त, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

उत्तराखंड में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। देहरादून जिले के चकराता स्थित त्यूनी क्षेत्र में एक कार खाई में गिरी गई।

हादसे में सभी पांच लोगों की मौत
हादसा गुरुवार को तड़के बानपुर रोड पर हुआ। जानकारी के मुताबिक इस कार में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे और किसी निजी काम से जा रहे थे।

पिथौरागढ़ हादसे में भी हुई थी पांच लोगों की मौत
हादसे में सभी पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक महिला, तीन पुरुष और एक बच्चा शामिल है। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम राहत-बचाव कार्य कर रही है। इससे पहले बुधवार को पिथौरागढ़ में एक कार खाई में गिर गई थी। उस हादसे में भी पांच लोगों की मौत हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *