मैं वापस आ गया हूं…अब मचेगी भगदड़, बिहार में बनाएंगे सरकार

तीन साल बाद बिहार लौटे राजद प्रमुख लालू यादव अपने पहले वाले सियासी अंदाज में लौट चुके हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने पटना पहुंचने से पहले दिल्ली में बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास के खिलाफ टिप्पणी से कर दी थी। लालू यादव ने सुबह-सुबह ट्वीट कर केंद्र, राज्य और कांग्रेस पर हमला बोला। लालू यादव ने कहा कि देश की जनता विकल्प चाहती है और इसमें सबसे ज्यादा आगे कांग्रेस पार्टी की भूमिका होनी चाहिए। कांग्रेस की भूमिका राष्ट्रीय स्तर पर होनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी के विषय में जो लोग बोलते हैं, किसी ने कांग्रेस पार्टी की हमसे ज्यादा मदद की है क्या? राजद मुखिया लालू यादव ने महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में अब घी से महंगा तेल बिकेगा।

नीतीश कुमार पर भड़के लालू यादव
राजद प्रमुख लालू यादव एक के बाद एक ट्वीट कर एनडीए सरकार पर निशाना साधा। लालू यादव ने दूसरे ट्वीट में लिखा “नीतीश कुमार का गुणगान किया जा रहा है। बीजेपी और पीएम मोदी को सब पता है। हर कोई नारा लगा रहा है कि नीतीश कुमार जैसा प्रधानमंत्री होना चाहिए। उन्हें पीएम मटेरियल बताया जा रहा है। ये अहंकार और लालच है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *