यशपाल के दिल में भरा गुबार, कांग्रेस में आते ही ऐसे निकला बाहर

पौने पांच साल भाजपा में रहकर घर वापसी करने वाले यशपाल आर्य अपनों के बीच पहुंचकर भावुक हो गए। रूंधे गले से बोले, सुबह का भूला, शाम को लौट आए तो उसे भूला नहीं कहते। 40 वर्ष तक कांग्रेस की सेवा की है।

ज्यादा दिन दूर नहीं रह सकता था। इन पौने पांच सालों में कोई दिन ऐसा नहीं गया, जब मेरा मन मुझे कचोटता नहीं था। हमेशा कसमसाहट में रहा…और आखिरकार लौट आया। वे कांग्रेस मुक्त भारत बनाना चाहते हैं, लेकिन अब हम मिलकर भाजपा मुक्त उत्तराखंड बनाएंगे।

21 दिन पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में वापसी करने वाले यशपाल आर्य ने लाव लश्कर के साथ सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय भवन में पहली बार एंट्री की। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

अपने संबोधन में यशपाल आर्य ने जब वे भाजपा में थे तो उनके सहयोगी मित्र आपस में कहते थे, भाजपा को सरकार चलानी नहीं आती, सरकार कांग्रेस वाले ही अच्छी चलाते हैं। हम विपक्ष में ही ठीक हैं। यशपाल ने कहा कि भाजपा में कुछ भी सहज नहीं है। वहां सभी असहज हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आदमी भाजपा में रह ही नहीं सकता है। भाजपा का विकास सिर्फ होर्डिंग-पोस्टर तक ही सीमित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *