राधे-राधे के जयकारों से गूंजी ब्रजभूमि

दीपावली के बाद शुक्रवार को ब्रज के मंदिरों व घरों में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव की धूम है। गोवर्धन की गिरिराज तलहटी में सुबह से ही आस्था का जनसैलाब उमड़ रहा है। गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर हरिनाम संकीर्तन, राधे-राधे के जयकारे गूंज रहे हैं।

मथुरा की रज-रज में कृष्ण भक्ति है। यहां जो भी आता है कृष्ण भक्ति में लीन हो जाता है। यही श्रद्धा भाव गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव में देखने को मिल रहा है, जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में भक्त अन्नकूट महोत्सव में शामिल होने आए हैं। शुक्रवार सुबह हजारों भक्तों ने राधाकुंड और श्यामकुंड में स्नान के बाद गिरिराज मंदिर में दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद ढप, ढोल, मृदंग-मजीरे की धुन पर हरिनाम संकीर्तन के साथ गिरिराज परिक्रमा शुरू की। परिक्रमा मार्ग पर भक्तों का रेला देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *