उत्तराखंड में सड़कों पर उतरी कांग्रेस

देश में डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेशभर में पेट्रोल पंपों पर धरना प्रदर्शन किया। देहरादून में राजपुर रोड स्थित यूनिवर्सल पेट्रोल पंप के बाहर कांग्रेसी नेताओं ने धरना दिया।

धरने प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा, वीरेंद्र पोखरियाल, गरिमा दसोनी आदि शामिल हुए। डोईवाला में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया। इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत ने सांकेतिक रूप से सिर पर सिलिंडर उठाकर विरोध जताया।

कांग्रेस के प्रदेश सचिव महेश जोशी ने कहा कि महंगाई की वजह से इस बार भी लोगों की दीपावली फीकी रही। हाल ही में विभिन्न प्रदेशों में आए उप चुनाव के नतीजों से केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार डरी सहमी है। इसलिए उन्होंने प्रदेश में पैट्रोल और डीजल में कुछ रुपए कम किए, लेकिन ये नाकाफी है। इसलिए जनता को बड़ी दिए जाने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *