‘हर घर भाजपा घर-घर भाजपा’ अभियान का शुभारंभ

विधानसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में वातावरण बनाने के लिए भाजपा के दो लाख कार्यकर्ता अब घर-घर दस्तक देंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बुधवार को प्रदेश मुख्यालय में घर-घर भाजपा, हर घर भाजपा अभियान का शुभारंभ किया। कौशिक ने कहा कि भाजपा आम आदमी के विचारों तथा उनके सरोकारों से जुड़ी पार्टी है। यही कारण है कि हमने अभियान के माध्यम से हर घर तक जाने का निर्णय लिया है। निकट भविष्य में हमारे कार्यकर्ता उत्तराखंड के हर घर तक अपनी दस्तक देंगे और अपने कार्यक्रमों और विचारों से अवगत कराएंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा जनता के साथ रहने वाली और चलने वाली पार्टी है। पार्टी की रीति नीति और कार्यक्रमों के अनुसार पार्टी आगे बढ़ रही है। यह पार्टी का महासंपर्क अभियान है। इस अभियान के माध्यम से प्रदेश के सभी 11235 बूथों तक यह कार्यक्रम पहुंचेगा और हमारे कार्यकर्ता हर घर तक अपने पत्रक, कार्यक्रम तथा विचार पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इन विचारों में केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं तथा महत्वपूर्ण बिंदु है।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, अनिल गोयल, पुनीत मित्तल, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, मधु भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, सुनील सैनी, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, विपिन कैंथोला उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *