रात को बढ़ रही ओस से ठंडक में हुआ इजाफा

राजधानी देहरादून में रात को ओस बढ़ने से ठंडक में इजाफा हो रहा है। ज्यादातर इलाकों में रात को अच्छी खासी ओस गिर रही है। इससे दून में रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। ओस से सुबह के समय भी अच्छी खासी ठंड हो रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में मैदानी क्षेत्रों में ओस और पहाड़ी क्षेत्रों में पाला बढ़ जाएगा।

आमतौर पर नवंबर में इस समय तक मैदानी क्षेत्रों में पाला और कोहरा बढ़ जाता है। इससे मौसम में ठंडक में भी बढ़ोतरी हो जाती है। वहीं, पहाड़ के अधिकांश क्षेत्रों में पाला भी गिरने लगा है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार अगले पांच दिनों में ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में कोहरा बढ़ सकता है। विशेषकर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार के मैदानी इलाकों में कोहरे में बढ़ोतरी हो सकती है। इससे सुबह और शाम के समय ठंडक में इजाफा हो सकता है। सोमवार रात दून का तापमान 10.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *