वीआईपी ड्यूटी में लगे 19 पुलिसकर्मी और कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन आश्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर वीआईपी ड्यूटी पर आए 19 पुलिस कर्मियों और कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन सभी पुलिसकर्मियों को अपने जिलों में वापस भेज दिया गया। सभी को अगले 14 दिन तक होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

बीते शनिवार को वीआईपी ड्यूटी से पूर्व परमार्थ निकेतन आश्रम में चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी और पौड़ी के 400 पुलिसकर्मी और विभागीय कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई गई थी। रविवार सुबह इनमें 19 पुलिस जवान और कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले। सात लोगों की आरटीपीसीआर और 12 कर्मचारियों की एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। गनीमत यह रही कि इनमें से कोई भी पुलिसकर्मी ड्यूटी पर नहीं पहुंचा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *