यमुनोत्रीधाम में बर्फबारी, मसूरी में ओलावृष्टि

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित रविवार को दोपहर बाद राज्य के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं मसूरी में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। जिससे तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। यमुनोत्रीधाम में बर्फबारी तो निचले इलाकों व यमुनाघाटी में तेज गर्जना के बारिश हुई।

राजधानी दून व आसपास के इलाकों में रविवार को न सिर्फ हल्की बूंदाबांदी हुई, वरन देर शाम जबरदस्त तेज ठंडी हवाएं चलीं। जिसके चलते लोगों को जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ा। मौसम के बदले मिजाज का असर यह रहा कि दिन में भी तापमान धड़ाम हो गया और ठंड से बेहाल लोग घरों में दुबके रहे।

मसूरी में एक बार फिर मौसम ने करवट ली। रविवार को शहर में सुबह से ही घने बादल और कोहरा छा गया। दोपहर में शहर में बारिश और हल्की ओलावृष्टि हुई, जिससे यहां ठंड बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं कड़ाके की ठंड के बावजूद पर्यटक मालरोड सहित अन्य जगह घूमते नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *