मोदी ने सोनिया-राहुल पर किया करारा वार

बिलासपुर। सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर तीखा प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार के मामलों में जमानत पर है, हिमाचल प्रदेश में वर्तमान सरकार जमानत पर है और जनता को ऐसी पार्टी की सरकार से मुक्ति लेनी चाहिए।

हिमाचल प्रदेश में एम्स, आईआईआईटी की आधारशिला रखने के बाद यहां एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘आज हिमाचल में जमानती सकार चल रही है। ये जमानती सरकार है। मुझसे कांग्रेस के कुछ लोग मिलने आए थे। ऐसे ही बात चली। मैंने उनसे पूछा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं। इन्हें बदलते क्यों नहीं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने (कांग्रेस के लोगों ने) कहा कि कैसे बदलें… हमारी पूरी पार्टी जमानत पर है। कौन बदलेगा भला। हमारी अध्यक्षा (सोनिया गांधी) नेशनल हेराल्ड मामले में जमानत पर हैं। हमारे युवराज नेशनल हेराल्ड मामले में जमानत पर हैं। भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं। उन्होंने कहा कि अब सब (कांग्रेस पार्टी में) जमानत पर हैं। पार्टी जमानत पर है, सरकार जमानत पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *