रविकिशन और शिल्प शिंदे को बहुत पसंद आ रही दून की वादियां - News Detail

रविकिशन और शिल्प शिंदे को बहुत पसंद आ रही दून की वादियां

– बूंदी रायता फ़िल्म की शूटिंग के लिए अभी 10 जनवरी तक यहीं
देहरादून। बूंदी रायता फ़िल्म की शूटिंग के पिछले कई दिनों से दून में चल रही है और अभी 10 जनवरी तक चलेगी। जानकारी देते हुए फ़िल्म के कलाकार रवि किशन और शिल्पा शिंदे हुए कहा कि दून की वादियों में शूटिंग कर के उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक बूंदी रायता की शूटिंग देहरादून के विभिन्न स्थानों पर हुई और सभी लोकेशन्स बहुत ही बढ़िया थी। उन्होंने कहा कि  उत्तराखंड में फ़िल्म जगत के लिए अपार संभावनाएं है। यहाँ के लोग भी बहुत ही मददगार साबित हो रहें है।
वहीं रविकिशन ने फ़िल्म की शूटिंग के बाद भी यहीं पर रुक कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव में प्रचार करने की बात भी कही। उन्होंने बताया कि वे उत्तर प्रदेश में भी मुख्यमंत्री योगी जी का प्रचार कर रहे है और यहाँ पुष्कर धामी का चुनाव प्रचार संभालेंगे। उन्होंने बताया कि धामी जी से मुलाक़ात कर उन्होंने कई बिंदुओं पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *