सीएम धामी ने शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि - News Detail

सीएम धामी ने शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह हमारी पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र की नीतियों का परिणाम है कि जो लोग जनरल बिपिन रावत जैसे जाबांज सैनिक को गली का गुंडा कहते थे, आज वो उनकी तस्वीर लगाने के लिए मजबूर है। उन्होंने राहुल गांधी की रैली को दिशाहीन बताया। उन्होंने कहा कि रैली में वही घिसी पिटी बातें कही गईं। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।

उनके नेतृत्व में सेना और सैनिकों के लिए जितने सकारात्मक और गौरव बढ़ाने वाले फैसले हुए, उतने कभी नहीं हुए। मोदी सरकार में ही वन रैंक वन पेंशन का मसला हल हुआष सेना को आधुनिक हथियारों से सुसज्जित किया गया। सेना को अधिकार मिले। देश की सीमाएं शक्तिशाली हुई। धामी ने कहा कि जो कर्म नहीं करते थे। सेना के पराक्रम पर सवाल उठाते थे। सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रश्न उठाते थे। सेना से सबूत मांगते थे, वो लोग सेना के सम्मान की बात कर रहे हैं। वे ऐसा करने को मजबूर हुए हैं, क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है। 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सशस्त्र सेनाओं की ऐतिहासिक जीत के पचास साल पूरे हो गए हैं। स्वर्णिम विजय दिवस पर देश-प्रदेश में इस युद्ध के वीर सैनिकों के शौर्य, पराक्रम व बलिदान को याद किया गया। उत्तराखंड में भी अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें सैनिकों की शहादत को नमन किया गया। साथ ही बहादुर सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *