डब्ल्यूएचओ ने कहा- डेढ़ से तीन दिनों में दोगुनी हो रही ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या - News Detail

डब्ल्यूएचओ ने कहा- डेढ़ से तीन दिनों में दोगुनी हो रही ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या

देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। अब तक यह कुल 12 राज्यों में फैल चुका है। महाराष्ट्र 48 संक्रमितों के साथ पहले स्थान पर है वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली 22 संक्रमितों के साथ दूसरे स्थान पर है। राजस्थान में 17, कर्नाटक में 14, तेलंगाना में 20, गुजरात में 7, केरल में 11, उत्तर प्रदेश में दो, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक व्यक्ति में ओमिक्रॉन मिला है। वहीं ओमिक्रॉन की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए विशेषज्ञों ने फरवरी में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर सबसे खराब स्थिति आएगी तो दैनिक एक लाख से अधिक मामले आने की संभावना है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि 89 देशों में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन फैल चुका है और सामुदायिक प्रसारण वाले क्षेत्रों में मामलों की संख्या 1.5 से 3 दिनों में दोगुनी हो रही है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि ओमिक्रॉन उच्च स्तर की जनसंख्या प्रतिरक्षा वाले देशों में तेजी से फैल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *