स्कूलों में लौटी कोरोना की दहशत, बिलासपुर में 23, नदिया में 29 - News Detail

स्कूलों में लौटी कोरोना की दहशत, बिलासपुर में 23, नदिया में 29

स्कूलों में कोरोना वायरस (Covid-19) की दहशत लौट आई है। हिमाचल के बिलासपुर में 23, पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में 29, हरियाणा के अंबाला में चार तो पंजाब के जालंधर में 25 छात्र कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इससे एक बार फिर बड़े खतरे की आशंका दिखाई दे रही है। एक तो सर्दी का मौसम और दूसरा स्कूलों में परीक्षाओं का सीजन दोनों के कारण अभिभावकों की भी चिंताएं बढ़ने लगी हैं। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के भुलस्वाएं गांव में बुधवार को कोरोना संक्रमण के कारण एक व्यक्ति की मौत होने से दहशत का माहौल है। वहीं, बुधवार को जिले के देलग स्कूल के 23 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

जानकारी के अनुसार, राजकीय उच्च पाठशाला देलग में बुधवार को 50 बच्चों के कोरोना सैंपल लिए गए थे। जिसमें 23 बच्चों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव (Covid-19 Positive) आई है। वहीं, प्राथमिक पाठशाला के 70 और बच्चों के सैंपल भी लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि अब सभी स्कूलों में बच्चों के कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *