चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने दो सीटों पर हासिल की जीत

आप के खाते में दूसरा वार्ड

वार्ड नंबर 25 से आप के उम्मीदवार योगेश धींगड़ा 315 वोटों से जीत गए हैं।

कांग्रेस के खाते में वार्ड नंबर पांच

कांग्रेस ने दूसरी सीट जीत ली है। वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस की दर्शना ने भारतीय जनता पार्टी की नीतिका गुप्ता को 2737 वोटों से हराया।

वार्ड एक से आम आदमी पार्टी जीती

वार्ड एक से आप की जसविंदर कोर 1019 वोटों से जीत गई हैं। बीजेपी को 2310 वोट मिले वहीं कांग्रेस को 2200 वोट मिले। विजेता को 3319 वोट मिले हैं।
वार्ड 13 कांग्रेस के खाते में

चंडीगढ़ निगम चुनाव में कांग्रेस ने खाता खोल दिया है। वार्ड 13 से कांग्रेस सचिन गालव जीत गए हैं। कांग्रेस के सचिन गालव ने आम आदमी पार्टी के चंद्रमुखी शर्मा को हरा दिया है। उन्होंने 285 वोटों से जीत हासिल की है। आम आदमी पार्टी अपनी इस सीट को पक्की मानकर चल रही थी। यह बड़ा झटका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *