सड़क टूटने से उर्गम घाटी में फंसे 250 पर्यटक, 13 गांवों का संपर्क कटा - News Detail

सड़क टूटने से उर्गम घाटी में फंसे 250 पर्यटक, 13 गांवों का संपर्क कटा

चट्टान टूटने से उर्गम-हेलंग मोटर मार्ग का करीब 20 मीटर हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। इससे घाटी में घूमने पहुंचे 250 से अधिक पर्यटक फंस गए हैं। साथ ही करीब 13 गांवों का अन्य क्षेत्रों से संपर्क कट गया है।

उर्गम घाटी के गांवों के साथ ही पंचम केदार कल्पेश्वर मंदिर को जोड़ने वाली हेलंग-उर्गम सड़क का एक हिस्सा पावर हाउस के समीप अचानक ढह गया। इससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। पंच केदार कल्पेश्वर घूमने आए 250 से अधिक पर्यटक घाटी में ही फंस गए हैं। यह सड़क घाटी के एक दर्जन से अधिक गांवों की लाइफ लाइन भी है।

मार्ग बंद होने से इन गांवों के लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। इनमें पंच केदार के कल्पेश्वर व ध्यान बदरी मंदिर के अलावा डुमक, कलगोठ, किमाणा, पल्ला जखोला, उर्गम, ल्यारी, थैणा, पंचधार, सलना, तल्ला बडगिंडा, बडगिंडा, गीरा, बांसा, भर्की, भेंटा, पिलखी, ग्वाणा, अरोसी, देवग्राम सहित अन्य गांव शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *