सांप काटने से फेल हो गई थीं महिला की किडनियां

पुणे के एक अस्पताल में आए दुर्लभ मामले ने सभी को चौंका दिया है। यहां के नोबल अस्पताल में भर्ती एक 30 वर्षीय महिला, जिसको सांप ने काट लिया था और उसकी किडनी पूरी तरह से फेल हो चुकी थीं। इसके बाद भी वह पूरी ठीक हो गई। इस तरह के मामले ने चिकित्सकों को भी हैरान कर दिया है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि महिला दो दिसंबर को अस्पताल आई थी। उसे यूरिन में समस्या थी और शरीर में काफी सूजन आ चुकी थी। इतना ही नहीं महिला की किडनी भी फेल हो गई थी। यह सबकुछ सांप के काटने के बाद हुआ था। अस्पताल के डॉक्टर अविनाश ने बताया कि महिला को तुरंत अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। उसके गुर्दे पूरी तरह से काम करना बंद कर चुके थे। जांच में पता चला कि महिला की प्लेटलेट्स व आरबीसी काउंट तेजी से नीचे गिर रहा है। इसके बाद पति की इजाजत लेकर महिला की एक किडनी की बायोप्सी की गई और उसे तत्काल डायलिसिस पर रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *