अमित शाह बोले- भाजपा फिर से 300 पार करेगी - News Detail

अमित शाह बोले- भाजपा फिर से 300 पार करेगी

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। गृह मंत्री अमित शाह ने गोरखपुर में कहा कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में फिर से नया इतिहास बनने जा रहा है। योगी जी के नामांकन के साथ ही भाजपा उत्तर प्रदेश में 300 के पार फिर से पहुंचेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के दौरान गृह मंत्री अमित शाह भी उनके साथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *