उत्तराखंड को लूटने के सिवाए कांग्रेस-भाजपा ने कुछ नहीं किया : केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोई भी चुनाव उम्मीदों पर लड़ा जाता है। लेकिन भाजपा और कांग्रेस ने 10-10 साल तक सत्ता में रह कर उत्तराखंड को लूटने के सिवाए कोई काम नहीं किया है। लूट यहां तक पहुंच गई कि पहाड़, नदी, जंगल बर्बाद कर दिए हैं। प्रदेश पर 60 हजार करोड़ कर्ज का बोझ बढ़ गया है। 20 साल में तक जब स्कूल और अस्पताल ठीक नहीं हुए, कालेज और विश्वविद्यालय नहीं खोले तो कर्ज कैसे बढ़ा। इस पैसे से नेताओं ने बड़ी-बड़ी संपत्ति बनाने के साथ स्विस बैंक में ले गए। आप ने गांव-गांव में स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक बनाने की बात कही है। दिल्ली में दो करोड़ लोगों का शत प्रतिशत इलाज का खर्चा दिल्ली सरकार देती है। उत्तराखंड के लोगों से वादा है कि सभी बामीरियों का इलाज हम करेंगे। हम हवा में वादे नहीं करते हैं, काम करके दिखाते हैं। केजरीवाल ने कहा कि आप उत्तराखंड में पहली बार चुनाव लड़ रही है। पार्टी कितनी सीटें जीतेगी। यह कहना मुश्किल है। नई पार्टी को हमेशा कमत्तर आंका जाता है। लेकिन आप को जनता को अच्छा समर्थन मिल रहा है। चुनाव में जनता का जो भी जनादेश आएगा वह हमारे लिए सिर माथे पर होगा।

केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए भाजपा व कांग्रेस के पास कोई एजेंडा नहीं है। उत्तराखंड में आप कह रही है कि हमने दिल्ली में स्कूल व अस्पताल ठीक किए हमको वोट दें। क्या कांग्रेस कह सकती है कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब में स्कूल व अस्पताल ठीक किए। हमको वोट दो, इसी तरह भाजपा कह सकती है कि मध्य प्रदेश और जहां भी उनकी सरकार है वहां स्कूल और अस्पताल ठीक किए। नहीं कह सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *