उत्तराखंड : इस बार तीन मई से शुरू होगी चारधाम यात्रा - News Detail

उत्तराखंड : इस बार तीन मई से शुरू होगी चारधाम यात्रा

उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस साल तीन मई से शुरू होगी। अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। वहीं, एक मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होगी। जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि आठ मई तय हो चुकी है।

वर्तमान में बदरीनाथ व केदारनाथ धाम के शीतकालीन प्रवास स्थलों पर श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसमें 14 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। उत्तराखंड चारधाम बदरी केदार मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ.हरीश गौड़ ने बताया कि उत्तराखंड के चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के शीतकालीन प्रवासों में पूजा-अर्चना चल रही है। आगामी मई से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। बदरीनाथ धाम के कपाट आठ मई को खुल रहे हैं। जबकि तीन मई को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। एक मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *