प्रियंका गांधी का भाजपा पर करारा हमला,बोलीं-अनुभवहीन सरकार ने उत्तराखंड में बदले तीन-तीन मुख्यमंत्री

पहली बार हल्द्वानी पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो पार्टी केवल जातिवाद की बातें करती हो, समझ लीजिए कि वो क्या कर रही है। भाजपा की नीति और नीयत दोनों में खोट है।

भाजपा को सरकार चलाने का बिल्कुल अनुभव नहीं है। इसी का नतीजा है कि सरकार को उत्तराखंड में तीन-तीन मुख्यमंत्री बदलने पड़े।शनिवार दोपहर हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में आयोजित उत्तराखंड स्वाभिमान रैली में हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए प्रियंका ने सबसे पहले किसानों का मुद्दा उठाया। कहा कि किसान भाई 5 साल का संघर्ष जानते हैं।

वे सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ डटे रहे। वे जानते थे कि कृषि कानूनों से उन्हें कितना नुकसान होगा। बेरोजगारी के मुद्दे पर कहा कि उत्तराखंड के युवाओं को पिछले 5 साल में नौकरी नहीं मिली। सरकारी विभागों के खाली पद क्यों नहीं भरे गए? पूरे देश में सबसे अधिक बेरोजगारी उत्तराखंड में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *