साढ़े चौदह लाख में बनाता था यूएस और कनाड़ा का फर्जी वीजा, ऐसे पकड़ा गया शातिर - News Detail

साढ़े चौदह लाख में बनाता था यूएस और कनाड़ा का फर्जी वीजा, ऐसे पकड़ा गया शातिर

एमकॉम (अंग्रेजी) डिग्री होल्डर युवक फर्जी वीजा बनाकर लोगों को ठगने में लगा हुआ था। वसंतकुंज पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी कनाडा व यूएस का वीजा बनाता था और एक फर्जी वीजा बनाने के साढ़े चौदह लाख रुपये लेता था। आरोपी करीब तीन वर्षों से ठगी करने में हुआ था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह 100 से ज्यादा लोगों से ठगी कर चुका है। आरोपी के पास से पीड़ितों के 16 पासपोर्ट, यूरोपीय देशों की एक स्टाम्प, लैपटाप, पैनड्राइव और क्रेडिट कार्ड बरामद किया है। दक्षिण-पश्चिमी पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हैदराबाद निवासी शालिनी नेलावाला ने वसंतकुंज(साउथ) थाना पुलिस को 19 फरवरी को शिकायत दी थी कि वह हैदराबाद में एक कंसल्टेंसी एजेंसी चलाती है और उसका इमीग्रेशन का व्यवसाय है। जनवरी,2022 में उसकी यूके का टियर-5 वर्क वीजा बनाने के उद्देश्य से फेसबुक के माध्यम से एक एजेंट रामसब्बू (27) के संपर्क में आई। आरोपी ने उसे घिटोरनी का पता दिया। एक वीजा के लिए साढ़े चार लाख रुपये में सौदा तय हो गया। महिला ने इसको कुल आठ वीजा दे दिए। आरोपी महिला से महिपालपुर स्थित होटल से साढ़े चार लाख रुपये व पासपोर्ट ले गया।
आरोपी ने पीड़िता का एक पासपोर्ट का यूके का वीजा भेजा। महिला ने इस वीजा को इमीग्रेशन से चैक करवाया तो पता लगा कि वह फर्जी है। मामला दर्जकर एसीपी अजय वेदवाल की देखरेख में एसआई सुरेश ढाका व एसआई कर्मवीर सांगवान की टीम ने जांच शुरू की। टीम ने आरोपी मूलरूप से तमिलनाडु निवासी रामसब्बू को छत्तरपुर से गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस की एक टीम इसके साथियों को पकड़ने के लिए तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत में कई जगह दबिश दे रही है। इसके पास से सात पासपोर्ट तो महिला से लिए गए बरामद किए गए हैं। दस अन्य पासपोर्ट बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपी के बैंक खाते को पता कर ये जानकारी में जुटी है कि अभी तक कितने लोगों के साथ ठगी कर चुका है। आरोपी ने महिला के साथ पासपोर्ट अपने पास रखकर उसे ब्लैकमेल करने की साजिश भी रची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *