पंजाब समेत 5 राज्यों में किसकी बनेगी सरकार? जानें- कितने बजे आएगा एग्जिट पोल

उत्तर प्रदेश में आज आखिरी चरण का मतदान हो रहा है। इसके साथ ही यूपी, पंजाब और उत्तराखंड समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न हो जाएंगे। अब लोगों की उत्सुकता इन राज्यों के चुनाव परिणाम को लेकर है, जो 10 मार्च को आएगा। लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल्स के अनुमान में किसकी सरकार बनेगी, यह जानना भी अहम होगा। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के एग्जिट पोल्स यूपी में 7वें चरण की वोटिंग के तुरंत बाद जारी किए जाएंगे। इसका अर्थ यह हुआ कि आज शाम 6 बजे से इन सभी राज्यों के एग्जिट पोल्स आप देख पाएंगे। ये एग्जिट पोल अलग-अलग चैनलों पर जारी किए जाएंगे। आज तक एग्जिट पोल का इंतजार कर रहे पाठकों को बता दें कि यह शाम 6 बजे से वोटिंग खत्म के तुरंत बाद जारी किया जाएगा। इसमें आप उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में किसी सरकार बन रही है, यह अनुमान जान पाएंगे। बता दें कि एग्जिट पोल मतदान के दौरान बूथ पर वोटरों से ली गई राय पर आधारित होता है। इसमें सभी चरणों के मतदाता शामिल होते हैं। ऐसे में एग्जिट पोल को लेटेस्ट ट्रेंड के तौर पर देखा जाता है। हालांकि एग्जिट पोल कितने सत्य साबित होते हैं, यह हर चुनाव में देखने वाली बात होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *