उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति - News Detail

उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का शनिवार और रविवार को जिले का भ्रमण प्रस्तावित है। राष्ट्रपति की ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बलों को शुक्रवार को ब्रीफ किया गया। सुरक्षा में लगे सभी पुलिस बल को निर्धारित समय से तीन घंटे पहले ड्यूटी स्थल पहुंचने के साथ ही ड्यूटी में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

प्रभारी अधिकारी जौलीग्रांट को निर्देशित किया गया कि वह एयरपोर्ट और उसके आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु कांबिंग, चेकिंग करा ले तथा आसपास स्थित ऊंचे भवनों आदि की सघन चेकिंग कराने के साथ ही वहा आवश्यक पुलिस बल नियुक्त करना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *