दिल्ली में सेक्स रैकेट: व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी लड़कियों की फोटो - News Detail

दिल्ली में सेक्स रैकेट: व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी लड़कियों की फोटो

-सौदा तय होने पर ग्राहक के पास ऐसे छोड़ी जाती थीं लड़कियां

दिल्ली में एरोसिटी (दिल्ली एयरपोर्ट के आसपास का इलाका) के एक होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का सरगना भी शामिल है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने की खुलासे किए हैं जिससे पुलिस भी सकते में है कि कैसे उसकी नाक के नीचे एक सेक्स रैकेट न सिर्फ दिल्ली बल्कि एनसीआर में संगठित रूप से कार्य कर रहा था। अब भी इस गिरोह से जुड़े कई लोगों की तलाश पुलिस कर रही है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तैयार किया पूरा प्लान
पुलिस ने बताया कि 21 मार्च को आईजीआई एयरपोर्ट थाने में एक गुप्त सूचना मिली कि एरोसिटी के होटलों में सेक्स रैकेट चल रहा है। उक्त सूचना मिलने पर छापेमारी के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने इसके लिए होटल हॉलीडे इन में एक रूम बुक किया और मुखबिर के माध्यम से दलाल को संपर्क किया। इसके बाद पुलिस टीम होटल के अंदर और बाहर तैनात हो गई। कुछ समय बाद एक लड़की वहां कार से उतरी, कार को नवीन नाम का दलाल चला रहा था। नवीन ने युवती को होटल के पोर्च पर उतारा और उससे कुछ पैसे टोकन के रूप में लिए।

इसके बाद वह लड़की होटल हॉलिडे इन में बुक उक्त रूम में पहुंची और नकली ग्राहक से एडवांस रुपये लिए। इसी के बाद एसआई देवेंद्र के निर्देश पर पुलिस कमरे के अंदर पहुंची और महिला पुलिस की मदद से युवती को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दलाल नवीन को होटल के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया।  पुलिस ने इस मामले में आईटीपी एक्ट की धारा 4/5 के तहत आईजीआई थाने में एफआईआर दर्ज की है।
फाइल फोटो

आरोपियों ने सेक्स रैकेट चलाने के लिए गुरुग्राम में एक होटल लीज पर ले रखा था
बिहार निवासी दलाल नवीन से कड़ाई से पूछताछ के बाद पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर छापेमारी की जिसमें बिहार निवासी रियास सिद्दीकी को गिरफ्तार किया। नवीन और रियास से पूछताछ में पता चला है कि ये लोग दिल्ली-एनसीआर में सेक्स रैकेट चला रहे हैं और गुरुग्राम के सेक्टर-45 में एक होटल इसी काम के लिए लीज पर ले रखा है। यह लोग पूरे दिल्ली-एनसीआर में संगठित रूप से अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर सेक्स रैकेट चला रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *